गुभाना गांव में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के लिए महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गांव के स्टैंड पर पहुंची और सड़क पर खड़े कर बीच के बीच बैठ गई। महिलाओ को कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है जबकि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत से मांग की जा रही है। गांव में पीने की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। महिलाओं को समझने के लिए मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद पहुंचे। लेकिन महिलाएं प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित में आश्वासन और स्थाई समाधान की मांग को लेकर पड़ी रही।