बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आगामी 22 फरवरी को बनाए जाने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेरी मंडल के 11 गांवों के लोग पहुंचे। कार्यक्रम के संयोजक माता मंदिर के मुख्य पुजारी कुलदीप वशिष्ठ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रदीप मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन आगामी 22 फरवरी को बेरी बुद्धपूरी पार्क में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का संदेश देना रहेगा।