फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में आवास योजना के तहत नाम शामिल करने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिले बुपनिया के ग्रामीण

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ लेने के लिए बुपनिया के ग्रामीण समाधान शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि उनके घरों की हालत पूरी तरह से खराब है, इसलिए योजना के तहत उनके नाम शामिल किए जाए। ग्रामीण कृष्ण, बलराम, अनिल, मुकेश ने बताया कि वह बुपनिया गांव के रहने वाले हैं। उनके मकान कच्चे हैं। इस कारण उनमें रहने में दिक्कत आती है। मकानों की हालत बहुत खराब है। इस समय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन चल रहे हैं, इसलिए उनके नाम योजना में शामिल किए जाए। उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 25-30 परिवारों के लोग आज डीसी से मिलन आए हैं ताकि उनके नाम योजना में शामिल किए जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर की हालत खराब है। कड़ियां टूटी हुई है। कभी भी छत गिर सकती है। बारिश के दिनों में समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। छत से पानी रिसता रहता है। उन्होंने मांग की कि योजना के तहत उनके नाम शामिल किए जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में दरार भी आई हुई है। वह मजदूरी करते हैं। इसलिए मांग है कि उनके नाम शामिल करके योजना का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें