नगर परिषद झज्जर की हाउस बैठक शुक्रवार को विवादों से घिर गई। बैठक की शुरुआत होते ही पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के बैठने को लेकर तीखा विवाद सामने आया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बैठक में कुछ पार्षदों ने जोर देकर कहा कि केवल चुने हुए पार्षद ही बैठक में बैठें, जबकि पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर रखा जाए। इसके विपरीत, कुछ अन्य पार्षदों ने प्रतिनिधियों को भी बैठने और बैठक में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की।