फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर जिले में प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

जिले के दो खंडों बेरी और झज्जर में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के लिए खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नवीन शैक्षिक पद्धतियों, रोचक गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा रीमेडियल टीचिंग) विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर रतिंदर सिंह ने बेरी और झज्जर दोनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और प्रतिभागी शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण एक कला है और कौशलों का ऐसा समूह है, जिसे सतत व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के माध्यम से निखारा जाता है। यह प्रशिक्षण भी शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने प्रतिभागी शिक्षकों से अपील की कि वे सुधारात्मक शिक्षण पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई भी बच्चा लर्निंग पावर्टी की स्थिति में अगली कक्षा में प्रोन्नत न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और अपनी गति से सीखता है, ऐसे में शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रत्येक बच्चे के स्तर, गति और आवश्यकता को समझते हुए शिक्षण की रूपरेखा तैयार करे। खंड शिक्षा अधिकारी बेरी सुंदरलाल और खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर रुपिंद्र नांदल ने भी प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशिक्षण को सकारात्मक दृष्टिकोण से ग्रहण करने, समयपालन और अनुशासन के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुनीता गौड़, भूप सिंह सैनी, खंड निपुण समन्वयक देवना एवं मीना उपस्थित रहे |

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें