फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में डीघल फ्लाईओवर पर ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, एक की मौत, फ्लाईओवर पर लटक गई गाड़ी

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 12:00 AM IST

हरियाणा के झज्जर के बेरी क्षेत्र में डीघल फ्लाईओवर पर कार में पंचर होने के बाद टायर को बदल रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी यशपाल झज्जर से रोहतक की तरफ अपनी आई-20 कार में सवार होकर जा रहा था। डीघल फ्लाईओवर के पास उसकी कार में पंचर हो गया, जिससे वह टायर बदलने लग गया। इस दौरान झज्जर की तरफ से एक ट्रक आया और गाड़ी सहित यशपाल को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें