फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर किया जागरूक

झज्जर में सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर व जिले के अलग-अलग स्थान पर रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया। रिफ्लेक्टर अभियान के तहत झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। ट्रैफिक प्रबंधक नरेश संधू ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने सर्दी के मौसम को देखते हुए विशेष रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया है, जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस की टीमों द्वारा जिले में धुंध और कोहरे के कारण कोई सड़क हादसों ना हो, इसलिए वीरवार को भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। झज्जर पुलिस की वाहन चालकों से विशेष अपील करती है कि धुंध बढ़ रही है इसलिए विशेष कर सुबह और रात के समय डिपर का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि जुर्माना ही इसका समाधान नहीं है। लोगों की जिंदगी बचाना भी हमारा सामूहिक दायित्व है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें और सर्दी के समय में बढ़ती धुंध और कोहरे के देखते हुए अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखे, जिससे आपकी यात्रा सुगम हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें