आज के भारत को दुनिया की कोई भी बड़ी ताकत झुका नहीं सकती। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने वीर सेनानियों और बलिदानियों के बताए संप्रभुता के रास्ते पर स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पाटोदा में शहीदों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कही।