फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: स्वर्णकार सेवा संघ की संकल्प यात्रा का हुआ समापन

स्वर्णकार सेवा संघ की संकल्प यात्रा का सोमवार को बेरी में समापन हुआ। इस अवसर पर स्वर्णकार सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह वर्मा ने अपनी टीम के साथ माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। गत पांच सितंबर को एक संकल्प यात्रा लेकर चले स्वर्णकार समाज के लिए समृद्ध समाज, विकसित समाज पूरे हरियाणा की 22 जिलों को अपने सभी सहयोगियों के साथ संकल्प यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह लांबा ने बताया कि नौ सूत्रीय संकल्प यात्रा के दौरान सभी जिला में भारी जन समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश स्तर पर जनसभा की जाएगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आमंत्रित किया जाएगा। जल्द ही सीएम से मुलाकात का समय लेकर स्वर्णकार समाज की जनसभा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभा के दौरान सभी स्वर्णकार भाइयों ने भरपूर समर्थन दिया। सोमवार को यात्रा पूरी हुई। जो 9 सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है, उसको क्रियान्वित करने के लिए शीघ्र एक महासम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि हरियाणा में एक स्वर्ण कला बोर्ड बने। हरियाणा में अजमीड धाम बने। इस अवसर पर विनोद सोनी, विद्यासागर सोनी, सचिन वर्मा, बिल्लू सोनी, सत्यवीर सिंह, जिला प्रधान नरेश वर्मा, डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेंद्र पाल वर्मा, मनोज सोनी, सुरेंद्र सिंह वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें