फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को नारनौल कोर्ट ने किया बरी

जिला के थाना सतनाली में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोप सिद्ध नहीं होने पर नारनौल कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। यह मामला 9 माह पहले सामने आया था जिसकी नारनौल कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। 18 दिसंबर को नारनौल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। न्यायालय ने अपने आदेश में अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपों को सिद्ध न कर पाने को आधार बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें