गांव दूबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिन्दी काव्य पाठ, संस्कृत श्लोकोच्चारण, गीत-भजन, रागनी, गजल, हरियाणवी लघुकथा आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने अपने मधुर संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं छात्रा हीना ने हर प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमन कुंडू कादयान ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। प्राचार्य डॉ. कर्मवीर गुलिया ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर लेता है और मेहनत करता है, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। इस अवसर पर डॉ. रेनू, डॉ. अमीत कुमार, डॉ. सरला, डॉ. सुमन, डॉ. मयंक, डॉ. अमित, डॉ. पूनम मौजूद रहे।