फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन में प्राचार्य के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के संबंध में सभा का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव व उसके साथियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि खेजड़ी नेटिव प्रजाति का पेड़ है। हमें इसको संरक्षित करना चाहिए और उगाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बहुत से पेड़ पौधों की प्रजातियां समाप्त होती जा रही है, जिसकी वजह से जिस क्षेत्र में सर्दी होनी चाहिए वहां सर्दी नहीं होती और जहां गर्मी पड़नी चाहिए वहां गर्मी नहीं पड़ रही है। इस असंतुलन की वजह से बहुत से समस्याएं उत्पन्न हो रही है। बच्चों को पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए एक पेड़ अपने जन्मदिन पर लगाकर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण सिंह कौशिक, दिलबाग सिंह जाखड़, अर्थशास्त्र के प्रवक्ता संदीप, सतपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें