फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जटेला धाम में शरद पूर्णिमा स्वास्थ्य महोत्सव का शुभारंभ, पुलिस आयुक्त ने किया पौधरोपण

जटेला धाम में आयोजित शरद पूर्णिमा स्वास्थ्य महोत्सव का शुभारंभ पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने धाम परिसर में औषधीय पौधों का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जटेला धाम न केवल अध्यात्म का केंद्र है बल्कि यह स्थान मानवता के कल्याण और स्वास्थ्य सुधार का भी एक जीवंत प्रतीक बन चुका है। उन्होंने संत राजेंद्र दास महाराज द्वारा तैयार की गई औषधीय खीर, जो शरद पूर्णिमा की चंद्र किरणों से उपचारित की जाती है का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह औषधीय खीर मानवता के लिए सबसे कल्याणकारी प्रसाद है, जो शरीर, मन और आत्मा तीनों के संतुलन का माध्यम बनती है। उन्होंने कहा कि आज जब जीवनशैली जनित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, तब प्रकृति और परंपरा आधारित ऐसे उपचार हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और स्वास्थ्य का वास्तविक अर्थ समझाते हैं। संत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि जटेला धाम में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि शरद पूर्णिमा की रात में औषधियों से बनी खीर को चंद्रकिरणों में रखकर ऊर्जा और औषधीय गुणों से युक्त किया जाता है। इस खीर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस मौके पर चांद माजरा, राजा चेयरमैन बिगोवा, सत्यवान माजरा, पूर्व सरपंच नरेंद्र कादयान माजरा, आशीष कादयान, सुरेंद्र सिंह कादयान, संजय सिवाना, रघुवीर साहब, बिजेंद्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें