फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सेक्टर दो मोड़ का तिरंगा चौक के नाम से होगा सौंदर्यीकरण, 30 लाख की आएगी लागत

नगर परिषद की ओर से झज्जर रोड स्थित सेक्टर दो मोड़ चौक का तिरंगा थीम पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस चौक को अब तिरंगा चौक के नाम से विकसित किया जाएगा, जिस पर करीब 30 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। वीरवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा व वार्ड 26 के पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान की उपस्थिति में वार्ड के बुजुर्गों के हाथों नारियल फोड़कर सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर के इतिहास में पहली बार चौक-चौराहों का थीम आधारित सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाना है, बल्कि नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक संदेश भी देना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में शहर के करीब पांच प्रमुख चौक-चौराहों को अलग-अलग थीम पर विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चेयरपर्सन ने बताया कि सेक्टर दो मोड़ चौक को तिरंगा थीम पर विकसित करते हुए यहां देशभक्ति, भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया जाएगा। चौक पर आकर्षक लाइटिंग, तिरंगे के रंगों की संरचना, शहीदों व सेना के पराक्रम को दर्शाने वाले प्रतीक और कलात्मक डिजाइन विकसित किए जाएंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि यह चौक शहर की पहचान के रूप में भी उभरेगा। इस मौके पर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, भाजपा नेता युद्धवीर भारद्वाज, ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार, जेई आकाश व जेई नीरज शर्मा, कप्तान जगबीर देशवाल, सुबेदार कंवर देशवाल, सुबेदार राजबीर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें