फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ नगर परिषद में नए कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने संभाला कार्यभार, पार्षदों ने किया स्वागत

बहादुरगढ़ नगर परिषद में शुक्रवार को नए कार्यकारी अधिकारी के रूप में संजय रोहिल्ला ने कार्यभार संभाल लिया। उनका तबादला पलवल से बहादुरगढ़ किया गया है, जबकि यहां कार्यरत कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल का स्थानांतरण रेवाड़ी कर दिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों और कर्मचारियों ने संजय रोहिल्ला का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रोहिल्ला ने अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें