फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का राजयोग तपस्या भट्टी संपन्न

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवा केंद्र द्वारा सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग गहन तपस्या भट्टी का समापन आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण संपूर्ण विश्व को शांति, प्रेम, पवित्रता और करुणा के सकारात्मक संदेश प्रदान करना रहा। समापन सत्र में उपस्थित भाई-बहनों ने पूर्ण एकाग्रता के साथ राजयोग साधना की और विश्व कल्याण का संकल्प लिया। साधकों को अपने दिव्य स्वरूप का अनुभव करने और आत्मिक शक्ति जागृत करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने अष्ट शक्तियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शिव से संबंध जोड़ने पर आत्मा में अष्ट शक्तियों का संचार होता है, जिन्हें अष्टभुजाधारी मां दुर्गा के स्वरूप में पूजा जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने भीतर दिव्य गुण धारण कर स्वर्णिम भारत के निर्माण में योगदान दें। होली पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी अंजलि दीदी ने आध्यात्मिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को तिलक लगाकर ईश्वरीय स्मृति का अनुभव कराया। ब्रह्माकुमारी विनीता दीदी, रेणु दीदी और अमृत दीदी ने भी ज्ञान और गुणों के रंगों से जीवन को सजाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में साधकों ने अपने अलौकिक अनुभव साझा किए और सभी को ईश्वरीय प्रसाद (टोली) वितरित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें