महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में तुलसी पूजन दिवस, मातृ पितृ पूजन दिवस, सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम तुलसी पूजन पंडित गुलशन शर्मा ने कराया। इसमें यजमान के रूप में स्कूल के प्रबंधक केशव सिंगल एवं उनकी धर्मपत्नी बबीता सिंगल ने पूजन किया। सभी अतिथिगयों और बच्चों के अभिभावकों में तुलसी की आरती उतारी। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे के स्वरूप बने चार बच्चों का सभी ने आरती उतार कर पूजन किया और उन पर पुष्प अर्पित किए। सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी और महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर भी उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करना चाहिए। गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने कहा कि तुलसी माता हमारे लिए जीवन दायिनी है। हमें हर रोज तुलसी का पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर महेंद्र बंसल, कुटुंब प्रबोधन के जिला संयोजक एडवोकेट पंकज शर्मा, डॉ. नंदकिशोर सरदाना, सुनील यादव, हेमचंद्र बंसल, पार्षद जयपाल पप्पू, अश्विनी अरोड़ा उपस्थित रहे।