कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर झज्जर पुलिस ने स्वागत योग्य पहल की है l झज्जर पुलिस के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। कहीं पर कांवड़ियों का हाल-चाल पूछते हुए तो कहीं पर कांवड यात्रियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे है l पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस ने कावड़ यात्रा और 23 जुलाई को शिवरात्रि पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 17 पुलिस नाकों के साथ 25 डायल 112 और 54 राइडर लगाई गई हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी जा सके। प्रत्येक चौक चौराहे पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया है और कावड़ शिविरों में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।