फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में पुलिस ने पटाखा साइलेंसर किए नष्ट

नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jan 2026 11:39 AM IST

बहादुरगढ़ में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बुलेट मोटरसाइकिलों से उतारे गए 65 पटाखा साइलेंसरों को नष्ट किया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए इन साइलेंसरों को जेसीबी मशीन चलाकर पूरी तरह तोड़ दिया गया। कार्रवाई का उद्देश्य तेज और भड़काऊ आवाज करने वाले अवैध साइलेंसरों पर अंकुश लगाना था। इस दौरान एसीपी प्रदीप खत्री और ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन की शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें