बहादुरगढ़ से साल्हावास तबादला किए गए पटवारी को उपायुक्त ने निलंबित कर दिया। इसके विरोध में सोमवार को जिले के पटवारियों ने यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन देकर पटवारी को बहाल करने की मांग की। डीसी ने बहाल करने का आश्वासन दिया है।