फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: खो-खो के अंडर-17 व अंडर-19 में मातनहेल पहले स्थान पर रहा

जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में वीरवार को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 की लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। जिले के पांच ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने वीरवार को अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित हुए जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। झज्जर, साल्हावास, बेरी, मातनहेल व बहादुरगढ़ ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वीरवार को राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी की प्रतियोगिता कराई गई। वहीं राजीव गांधी खेल स्टेडियम डीघल में जुडो व राजकीय विद्यालय जहाजगढ़ में साइकिलिंग की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। लड़कियों की प्रतियोगिता समाप्त होने पश्चात अलग-अलग खेलों में लड़कों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें