फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जन गोष्ठी का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 06:12 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला झज्जर के तत्वावधान में संघ की 100 वर्षीय यात्रा के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन संवाद भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ यात्रा, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के गीत के साथ हुआ। मंच से संघ का परिचय प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं ने संघ की राष्ट्रसाधना की अविराम परंपरा पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रदीप विभाग प्रचारक, रोहतक विभाग ने कहा कि भारत का दर्शन अत्यंत व्यापक और गहन है, किंतु जब तक हमारा आचरण उसके अनुरूप नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण उत्थान संभव नहीं है। इसी कारण आज समाज में पंच परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ ने घर-घर जाकर पंचपरिवर्तन के विषयों पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। प्रदीप ने संघ की 100 वर्षीय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरा देश संघ की तपस्या, सेवा और संगठन-शक्ति से परिचित है। प्रदीप ने बताया कि मोहितो के बाड़े से प्रारंभ हुई शाखाएं आज सवा लाख से अधिक प्रकल्पों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का स्वरूप ले चुकी हैं। सेवा भारती जैसे प्रकल्पों के माध्यम से वनवासी, महिलाएं, बच्चे, दलित एवं वंचित वर्गों के लिए राष्ट्रोत्थान का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें