सिविल अस्पताल में दो दिन के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ गई। शनिवार को डॉक्टरों ने वर्क सस्पेंड रखा और रविवार की सरकारी छुट्टी थी। सोमवार को जैसे ही ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी, लैब टेस्ट, एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की लम्बी लाइन लगी हुई थी। सोमवार को सभी प्रकार के ऑपरेशन भी शुरू हो गए, जिससे मरीजों को राहत मिली।