फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: नर्सिंग एसोसिएशन ने मांगों को लेकर विधायक कुलदीप वत्स को सौंपा ज्ञापन

नर्सिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कविता गुलिया के नेतृत्व में नर्सिंग अधिकारियों ने बादली से विधायक कुलदीप वत्स को नर्सिंग कैडर से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में महिलाओं का कैडर है, जिसमें हमारी 24×7 दिन ड्यूटी रहती है। सरकार के पास उचित मात्रा में सरकारी क्वार्टर नहीं है। सरकार के पास सुरक्षा गार्ड तक नहीं है। सीएचसी और पीएचसी ऐसे स्थल पर है, जहां हम सुरक्षित नहीं है। आज समाज का जो माहौल बना हुआ है। हम किराये के मकान में भी सुरक्षित नहीं है। जो ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई, उसमें बहुत खामियां हैं। उसमें एक विधवा को भी प्रोटेक्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सभी कपल केस, आर्मी मेन के बराबर दस नंबर दिए गए हैं। जो राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तरीय सम्मानित हैं, उनको कोई नंबर नहीं दिए गए। ऐसे एक साल पहले ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई थी, उसमें भी बहुत खामियां थी। उन्होंने कहा कि अब इस पॉलिसी में बहुत खामियां हैं। नर्सिंग अधिकारी पर ये पॉलिसी लागू करके सरकार अपना नुकसान कर रही है, क्योंकि हम विभाग की रीढ़ की हड्डी है। इस प्रकार हम दबाव में कार्य नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी कभी कोई इमरजेंसी आती है, हम उसी वक्त उपस्थित हो जाते हैं। कोविड-19 महामारी अबब तक कोई नहीं भूला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें