फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर डटे नगर परिषद कर्मचारी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गुरुवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह नगर परिषद परिसर में कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। हड़ताल की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन लीलाराम ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को तत्काल लागू किया जाए। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने, एचकेआरएन को भंग करने तथा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति के अनुसार आदेश जारी करने की मांग दोहराई गई। प्रदर्शन में जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह, पूर्व कैशियर संदीप, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, जय भगवान, नंदराम दरोगा, कुलदीप दरोगा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और पे-रोल कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें