गांव शेखूपुर जट में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें रोहतक लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पोषित करने वाला देश पूरी दुनिया में घोषित हो चुका है। उन्होंने कहा पाकिस्तान भरोसे लायक नहीं है। ये बात सारी दुनिया जानती है। बीते कल जो युद्ध विराम की घोषणा हुई है उसको लेकर हमारी सरकार से मांग है कि सरकार लोकसभा का विशेष सत्र और एक सर्वदलीय बैठक बुलाए क्योंकि हमने विपक्ष के नाते अपना पूरा समर्थन और सहयोग हमारे देश की सेना और सरकार को देने का काम किया है। उस विशेष सत्र में हमारी सेना के पराक्रम और शौर्य का आभार व्यक्त कर सकें।