मिशन बुनियाद, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ना और उन्हें नयी उंचाइयो तक पहुंचाना है। इससे छात्रों की नींव तैयार करके पूरा किया जा सकता है। मंगलवार को औभ 11:30 से 1:30 बजे तम झज्जर जिले में मिशन बुनियाद के लेवल दो की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना की देखरेख में जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसवीर दलाल सहित मिशन बुनियाद से जुड़े सभी संबंधित हितधारक भी मौजूद रहे और उनकी निगरानी में ये परीक्षा पूरी हुई। सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले उपस्थित हुए थे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसवीर दलाल ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा हरियाणा के 22 जिलों में आवंटित सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जहां निरीक्षण के लिए प्रिंसिपल और अन्य हितधारक मौजूद रहे। जिले के दो परीक्षा केंद्रों झज्जर और बहादुरगढ़ में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 526 विद्यार्थियों ने भाग लेना था, जिसमें से 502 ने परीक्षा दी और 24 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। झज्जर में 312 में से 297 ने परीक्षा दी और 15 गैरहाजिर रहे जबकि बहदुरगढ़ में 214 में से 205 ने परीक्षा दी और 9 गैरहाजिर रहे।