फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद

नागरिक मंच बहादुरगढ़ की ओर से शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर लाइनपार के आजाद चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आजाद की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और आजादी आंदोलन में निभाई गई अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला। रामकिशन ने कहा कि आजाद केवल अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करना ही नहीं चाहते थे, बल्कि शोषणमुक्त और समानता पर आधारित समाज की स्थापना के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षा, इलाज और सामाजिक न्याय के मुद्दे गंभीर चुनौती बने हुए हैं। कार्यक्रम में ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘शहीदों के विचार पाठ्यक्रम में शामिल करो’ और ‘शिक्षा का निजीकरण बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर राजबीर छिल्लर, जयसिंह, डॉ. जगबीर, अत्तर सिंह, विद्या, नीमा सहित अनेक बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें