डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बरहाना में अज्ञात कारणों के चलते प्रवासी मजदूर ने खेतों में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फंदा लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव रामपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी अजीत कुमार अपने भाइयों के साथ गांव बरहाना में रोहताश के पास पिछले 4 दिन पहले मजदूरी का काम करने के लिए आया था और सोमवार रात को करीब 10 बजे तक कमरे पर मौजूद था। सुबह जब देखा तो वह नहीं मिला। कुछ देर बाद सूचना मिली की खेतों में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर उसने अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव रामपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी अजीत कुमार अपने भाइयों के साथ गांव बरहाना में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते खेतों में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।