फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सुबह हुई बूंदाबांदी, ठण्ड से लोग परेशान

झज्जर में अल सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही सुबह से शीतलहर चल रही है, जिससे मौसम सर्द हो गया है। सुबह से अब धूप भी नहीं निकली है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान भी चार डिग्री कम हो गया है। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो वर्तमान परिदृश्य में बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज रात्रि से ही मौसम में बदलाव हुआ, जिससे नया साल 2026 का स्वागत हल्की बारिश बूंदाबांदी से हुआ। 2 जनवरी के बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ेगा। ठंड के सभी रूप धुंध कोहरा शीत लहर, शीत दिवस आदि सभी रंग देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें