हरियाणा के झज्जर के बेरी में कलानौर मार्ग पर गधे और घोड़ों का मेला शुरू हो गया है। कई राज्यों से पशुपालक पहुंचे हैं। घोड़े का नाम चेतक बादशाह व बादशाह है और नाम की तरह उसकी शान और शक्ल भी है। कुछ लंबे-तगड़े घोड़े की कीमत लग्जरी गाड़ियों से भी ज्यादा मिल सकती है, लेकिन मालिक बेचने को भी तैयार नहीं हैं। ये घोड़े को बेरी मेले में नुमाइश के लिए लाए गए हैं। मालिकों का कहना है कि यह घोड़े नहीं हमारे परिवार के सदस्य हैं। मेले में बहुत से ऐसे व्यापारी मिले, जिन्हें नवरात्र में बेरी आने का चलन विरासत में मिला। घोड़ा मालिक झाड़ौदा निवासी बबलू पहलवान के अनुसार उसका घोड़ा बादशाह मेले में सबसे ऊंचा व सुंदर घोड़ा है।