श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के प्रांगण में आज से श्री राम चरित मानस कथा का शुभारंभ होगा। वहीं इससे पहले बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से कलश यात्रा निकली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में कलश उठाई। यह कलश यात्रा शहर के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद शहर के बस्तीराम मोहल्ला से होती हुई 84 घंटे वाले मंदिर के पास से होकर वापिस बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में पहुंची। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पहुंची महिलाओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। 29 मई से लेकर 4 जून तक बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के प्रांगण में श्री राम चरित मानस कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 जून को हवन यज्ञ के साथ इसका समापन होगा।