बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आयोजित 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ में नैना प्रथम व ज्योति सिंह द्वितीय रही। बोरी दौड़ में ज्योति प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व अंकिता तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, ज्योति द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। 4×100 मीटर रिले दौड़ में ज्योति, तन्नु, दिव्या व साक्षी की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति को बेस्ट एथलीट घोषित कर ट्रॉफी व ₹2100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।