कलोई गांव में पिता और भाई की हत्या की आरोपी अशोक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में फिलहाल सामने आया है कि 6 अगस्त को अशोक का उसके भाई संजय और पिता खदान के साथ विवाद हुआ था। विवाद में अशोक और संजय के बीच मारपीट भी हुई थी। इस दौरान अशोक का भी दांत टूट गया था जबकि अशोक ने पुलिस में सामने कबूल किया है कि लाठी, डंडों से मारकर उसने हत्या की है। हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता और भाई के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद जमीन कों बहा दिया।