फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में ट्रक ने निजी बस को मारी टक्कर, परिचालक सहित सात घायल

झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर सिलानी गांव के नजदीक निजी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें परिचालक सहित सात सवारियां घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसमें एक यात्री के फ्रैक्चर आया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस सवारियां भरकर बस अड्डे से रेवाड़ी के लिए जा रही थी। जैसे ही बस रेवाड़ी बाईपास के आगे सिलानी गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधे टक्कर मार दी। इसमें बस का आगे का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में सतीश, सुनील, गीता, जयपाल, राजा, ईश्वर और विशाखा शामिल है। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी बस परिचालक सतीश ने बताया कि वो सुबह झज्जर बस स्टैंड से बस में सवारी लेकर रेवाड़ी जा रहे थे। जब वह झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गुरुकुल मोड़ के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी। इस कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाने का काम किया, तब जाकर जाम से राहत मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें