फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में हुआ हादसा, ट्रक ने कुचला व्यक्ति, मौत

झज्जर के गांव माछरौली में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पत्नी व एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस इस मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। मृतक की पहचान गांव खखाणा निवासी करीब 50 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह रेवाड़ी में किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान गांव माछरौली में राजकीय विद्यालय के पास एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल चालक रोड पर गिर गया। वहीं पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। इस दौरान मृतक की पत्नी कमलेश व स्कूटी सवार घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें