इन्नर व्हील क्लब की तरफ से चिकित्सक दिवस पर बालाजी अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर व चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने की। इसमें क्लब में शामिल चिकित्सक व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली सदस्यों ने भाग लिया। जुलाई माह में क्लब का नया सत्र शुरू होता है। इस सत्र के लिए पिछले लगभग दो माह पहले पूर्व प्रधान व क्लब के सदस्यों ने बैठक कर जुलाई से रमनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र दिया था। नव नियुक्त प्रधान ने एक जुलाई को चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम कर अपने कार्यकाल की शुरूआत की। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिवर में 50 से ज्यादा मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की।