गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप प्रारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में यह कैंप दो से 8 जून तक 7 दिन चलेगा। इस कैंप में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भारत के किसी अन्य राज्य की कोई एक भाषा बच्चों को सिखाई जाएगी ताकि बच्चे दूसरे राज्यों में जाएं तो आपस में एक दूसरे की भाषा को समझ सके और एक दूसरे की बातों को समझ सके। प्रतिदिन बोले जाने वाले छोटे-छोटे वाक्यों को समझ सकें जैसे नमस्कार, धन्यवाद, स्वागत, हाल-चाल कैसा है आदि। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। जब बच्चे एक दूसरे राज्य की भाषा को सीखेंगे तो भारत में एकता को और बढ़ावा मिलेगा।