फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में अपनी पत्नी की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए जलाने के मामले में मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 05:09 PM IST

पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। थाना माछरौली प्रबंधक निरीक्षक परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका आशा की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी की शादी दिनांक 30 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी जतिन के साथ हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शादी के बाद आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति ने 18-19 दिसंबर की रात को आशा की हत्या की और घटना को छिपाने के इरादे से उसी रात उसके शव को जला दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए, जिससे मामले को सुलझाने में अहम सुराग मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिन निवासी खेड़ी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेशानुसार उसे गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें