डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यालय की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, निडर एवं जागरूक बनाना था। दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए और उन्हें वास्तविक जीवन में उपयोग करने के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने दुर्गा शक्ति टीम का स्वागत किया और छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। दुर्गा शक्ति टीम ने समाज में अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें सतर्क रहने के उपाय बताए।