फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सफाई कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हरियाणा सरकार के खिलाफ झाड़ू प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि हरियाणा सरकार ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया तो हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी आने वाली 16 मई को भूख हड़ताल करेंगे।ल और 20 मई को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। मुख्य मांगे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, पुरानी पेंशन बहाल करना,₹27000 न्यूनतम वेतन लागू करना, मानी गई मांगों के पत्र जारी करना,8 फरवरी 2023 को हरियाणा सरकार ने 4298 कच्चे कर्मचारियों व 68 सीवर मैन को पक्का करने का पत्र जारी किया था। जारी किए हुए पत्र पर कारवाई करना। गुरुग्राम के हटाए हुए 3480 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, 311एप व एस डब्लू एम एप को बंद करना। कर्मचारी की मृत्यु होने पर 20 लाख रुपए व उसके परिवार को पक्की नौकरी देना, 5000 जोखिम भत्ता लागू करना, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए का लाभ देना। इस प्रदर्शन में इकाई प्रधान शिवम चावरिया, इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल,इकाई कैशियर गौरव, मुकेश दरोगा, ऑडिटर कृष्ण, नवीन, योगेश, राहुल ,सज्जन, चिराग ,रवि, गोपाल, सुमित, सोमजीत, कमलेश बबली,शीतल, अंजू, किरण, बिमला, सोनिया, उषा, सरोज, राजो,सुनीता, विदया, आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें