बेरी नगर पालिका की ओर से बेरी के भागलपुरी चौक से नालों की सफाई का कार्य शुरू किया हुआ हैं। नालों की सफाई को लेकर दुकानों के आगे लगे स्लैब तोड़ने का मामला सामने आया हैं। दुकानों के आगे लगे स्लैब तोड़ने से दुकानदारों में रोष बना हुआ हैं। दुकानदारों ने नालों की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पालिका अधिकारियों की मनमानी के चलते दुकानदारों को परेशान किया जा रहा हैं। नालों की सफाई बरसात से पहले होती है और नगर पालिका की तरफ से बरसात के समय में नालों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा हैं। इससे दुकानों का काम भी चौपट हो गया है, क्याेंकि दुकानों के आगे पालिका की तरफ से स्लैब तोड़ दिए गए है और दुकानों में ग्राहकों के आने जाने का रास्ता भी नही हैं। पूर्व सरपंच नसीब कुमार, कुलदीप, नरेंद्र, आशीष, दीपक, प्रदीप, सोमबीर, विक्की, जयभगवान ने बताया कि पालिका की लापरवाही के कारण बरसात के समय में नालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है जबकि यह कार्य मानसून से पहले पूरा हो जाना चाहिए था।