बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों पर लगे होर्डिंग कस्बे की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन इन पर नगर पालिका की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। स्ट्रीट लाइटों के पोल और सरकारी कार्यालयों के बोर्डों पर शुभकामनाओं के पोस्टरों लगे हुए हैं। नगर पालिका अधिकारियों की तरफ से बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इससे नगर पालिका को हजारों रुपयों का चुना हर साल लगाया जाता है। बोर्ड और होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका का आय का साधन होता है, लेकिन बेरी में इन सब कानूनों को ताक कर पर रखकर सरकारी नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द कस्बे में बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग को हटाया जाएगा। कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों व अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग बोर्डों को जल्द से जल्द अभियान चलाकर हटाया जाएगा। अगर उसके बावजूद भी कोई स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-पूजा साहू, सचिव नगर पालिका बेरी।