जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वन्देमातरम गायन के साथ ही ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इससे पहले कुमारी आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीसी वर्षा खांगवाल और पुलिस आयुक्त सिमरदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा नेता संजय कबलाना, सोमवती जाखड़, मनीष बंसल व पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी धारणा यादव, डीसीपी शुभम, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट व सीटीएम ऋतु सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व जिलावासी उपस्थित रहे।