फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में संजय सिंह बोले- भाजपा के सिर पर सत्ता का भूत, झाडू़ मार-मार उतार देना

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार का रिमोट कंट्रोल इस बार अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा। संजय सिंह शनिवार शाम को शहर में रोड शो के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली गेट से लेकर आंबेडकर चौक पर रोड शो किया। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू है और यही झाड़ू बहुत काम आती है। किसी के दिमाग से भूत उतारने के लिए भी झाड़ू का प्रयोग होता है, इसलिए 5 अक्तूबर को आप सभी भाजपा के सिर पर जो सत्ता का भूत है, उसे झाडू़ मार-मार उतार देना और आप को जिताकर सत्ता का रिमोट कंट्रोल सौंपना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें