फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में बिहार चुनाव नतीजों पर बोले हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

बिहार के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने झज्जर में कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने आरजेडी के भ्रष्टाचार और जंगलराज को नकारते हुए विकास और स्थिरता का साथ दिया है। राहुल गांधी पर चुटकी राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी बयान पर सतीश पूनिया ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं राहुल गांधी मौसम वैज्ञानिक हैं या ज्योतिषी, लेकिन उनके माथे पर बिहार की एक और हार लिखी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता हर बार राहुल गांधी के बयानों को नकार कर विकास की राजनीति को आगे बढ़ाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें