रक्षाबंधन पर रोडवेज की तरफ से रविवार दोपहर से निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी। रक्षाबंधन पर महिलाओं व उनके साथ 15 साल के बच्चों के लिए रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बस में यात्रा की फ्री सेवा रहेगी। दोपहर 12 बजे के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस अड्डे पर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया।