फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ज्वेलर्स दुकान से 15-16 लाख के सोने के जेवरात चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

झज्जर शहर में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। सिटी और सदर पुलिस स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से करीब 15-16 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर एक महिला के साथ मिलकर ज्वेलरी का डिब्बा उठाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन कैमरों के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। घटना सोमवार देर रात को झज्जर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में राधेश्याम ज्वेलर्स की दुकान पर हुई। दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, लेकिन वास्तव में घटना रात के समय की थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर ज्वेलरी का डिब्बा उठाकर साथ आई महिला को सौंप देता है। इसके बाद दोनों ई-रिक्शा में सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। पूरी वारदात महज कुछ मिनटों में अंजाम दी गई, जो चोरों की निडरता को दर्शाती है। दुकानदार राधेश्याम ने कहा कि घटना के तीन घंटे बाद हमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी का पता चला। दुकान पुलिस स्टेशनों के करीब होने के बावजूद ऐसी घटना होना दुखद है। हमने तुरंत सूचना दी, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया धीमी रही। उन्होंने अनुमान लगाया कि चोरी हुए जेवरातों की कीमत 15-16 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें सोने की चेन, अंगूठियां और अन्य आभूषण शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें