फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की प्रचंड जीत पर बहादुरगढ़ में निकाला गया पैदल जुलूस

Naveen Updated Wed, 06 May 2026 12:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में हुई प्रचंड जीत की खुशी में बुधवार को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली जीत को ऐतिहासिक बताया गया। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी की और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार किया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया। दिनेश कौशिक ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की मजबूत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा परिवार के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें