फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में एमआईई के रेडक्रॉस रोड पर कबाड़ में लगी आग, दो पिकअप और कैंटर जलकर राख

बहादुरगढ़ के एमआई पार्ट-2 स्थित रेडक्रॉस रोड पर वीरवार सुबह करीब 8 बजे कबाड़ में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण सड़क किनारे खड़ी दो पिकअप गाड़ियां और एक कैंटर इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग कबाड़ में अज्ञात कारणों से लगना बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस व फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें